हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम तहसील की बेशकीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने जेसीबी मशीन सीज कर दी है। वहीं, जेसीबी चालक को मुचलके पर छोड़ दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के भाई धर्मेंद्र कुमार अग्निहोत्री के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। मामले में जमीन के कथित बैनामे को लेकर भी जांच शुरू हो गई है। तहसील की यह जमीन करीब 28 वर्षों से खाली पड़ी थी। इस पर कब्जे की तैयारी कई वर्षों से किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जमीन का बैनामा किसने और किन दस्तावेजों के आधार पर कराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में पुराना तहसील भवन ढहा कर कब्जे की कोशिश में मंत्री के भाई पर रिपोर्ट हालांकि, तहसील के अभिलेखों में अभी...