हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: संडीला। तहसील में तहसीलदार से चल रहा गतिरोध वार्ता के बाद निपट गया है। सोमवार से सभी न्यायालयों में कार्य होगा। अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष मो नसीम खां की अध्यक्षता में आहूत बैठक में तहसीलदार अमित यादव की उपस्थिति में अधिवक्ताओं ने अपनी अपनी बातें रक्खी। इस पर तहसीलदार ने कहा कि लगभग सभी अविवादित पत्रावलियों में आदेश पारित कर दिये गए हैं। विवादित वादों में नियमित सुनवाई एवं निस्तारण के लिए कोर्ट पर उपस्थित रहेंगे। अधिवक्ताओं को चैंबर में भी नियमित मिलेंगे। इसके अलावा अध्यक्ष व मंत्री द्वारा जो भी सुझाव दिए गए उन पर अपनी सहमति व्यक्त की। पूरे सदन के आश्वस्त हो जाने पर अध्यक्ष मो नसीम खां ने कहा कि सोमवार से सभी न्यायालयों में विधिवत अधिवक्ता कार्य करेंगे। इससे पूर्व नवागंतुक उपजिलाधिकारी राम जनम यादव के बार में...