हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को चांद बेहटा निवासी प्रदुम्न उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में उसके पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रदुम्न के खिलाफ कोतवाली शहर में चोरी समेत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वासु कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह और कांस्टेबल चन्देल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...