Hardoi News: तटीय इलाकों के किसानों की बढ़ी चिंता
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरपालपुर। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। कटियारी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा और रामगंगा नदियां उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। हालांकि, नदियां फिलहाल अपने दायरे में ही बह रही हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने हर साल बाढ़ का दंश झेलने वाले स्थानीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है और उन्हें अपनी खड़ी फसलें बर्बाद होने का डर सताने लगा है।जलस्तर बढ़ने के कारण रामगंगा और गंभीरी नदी को जोड़ने वाले सहायक नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया है, जिसके चलते ''''बेहथर-चैन सिंह खद्दीपुर मार्ग'''' पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। बीते वर्ष आई बाढ़ में यहां की निर्माणाधीन पुलिया कटकर बह गई थी और अब इसके अस्थाई कच्चे रास्ते पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.