हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: बेनीगंज। पीआरवी 112 बाइक चालक के पद पर तैनात होमगार्ड की सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी कोथावां में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के काकूमऊ गांव निवासी 53 वर्षीय शिशुपाल बेनीगंज कोतवाली में पीआरवी 112 बाइक चालक के पद पर तैनात थे। रविवार रात वह साथी होमगार्ड अंकुर कुमार के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर राउंड कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे शिशुपाल के सीने में तेज दर्द हुआ। अंकुर की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से सीएचसी कोथावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में 37 वर्षीय होमगार्ड जवान दिनेश गोप का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन मौत की खबर मिलते...