हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम महनेपुर निवासी ममता ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जुलाई की शाम उसके पति रामदास खेत पर गए थे। आरोप है कि पड़ोसी सुभाष, उसके पुत्र कन्हैयालाल, रजनीश, विकास और अजय खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तब्बल से हमला कर दिया, जिससे रामदास के कंधे की हड्डी टूट गई और अन्य गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची ममता के साथ भी धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आबादी की जमीन के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...