हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सवायजपुर और बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज तेरा परसौली बाढ़ चौकी, थाना अरवल और कुसुमखोर पुल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, आवागमन और राहत व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य आवश्यक जरूरतों को भी प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...