Hardoi News: डीएम ने शहर की प्रकाश व्यवस्था का किया निरीक्षण
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। डीएम राहुल पाण्डेय ने नवरात्र के मद्देनजर हरदोई नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नवरात्र के दौरान शहर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हो या रोशनी की कमी हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा, आवागमन की सुगमता और रात के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.