हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: हरदोई। डीएम कार्यालय का बाबू बनकर विरासत में मिले शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण के नाम पर 10 हजार ठगने के आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल और नौ हजार नकद बरामद हुए हैं। असिगांव निवासी शानू उर्फ हरिश्चन्द्र को छह अक्तूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को डीएम कार्यालय का बाबू बताते हुए विरासत में मिले शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण के नाम पर 10 हजार ले लिए। ठगी का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के भैंसामऊ निवासी अनूप कुमार को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ह...