हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: बेनीगंज। जिला प्रशासन के जिम्मेदारों के दावे जमीन पर खोखले साबित हो रहे हैं। किसान धान मक्का मूंगफली जैसी फसल में यूरिया खाद के लिए अब ठोकरे खाने को मजबूर हैं डीएपी खाद 2000 से 2500 रुपये बोरी से लेकर प्राइवेट दुकानों पर 3500 से 4000 प्रतिबोरी लेने को मजबूर हैं। जिनका जुगाड़ सही फिट हो जाता है उन्हें एक नहीं आठ आठ बोरिया दी जा रही हैं। वहीं आम किसान परेशान हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीण रजनीश रामपाल बृजेश निवासी नयागांव देवरिया आदि ग्रामीणों ने बताया सरकार बार-बार दावा करती है लेकिन हम लोग दुकानों के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खाद की कालाबाजारी से किसान बेहाल, किसानों ने की उचित मूल्य पर खाद बिक्री कराने की मांग फासले बर्बाद हो रही हैं लेकिन जिम्मेदार केवल शांत रहने का...