Hardoi News: डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: संडीला। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मजरा मीतौ निवासी सतनू पुत्र ठाकुरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतनू सड़क किनारे लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र किसनपाल ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक मृतक के परिवार में तीन बेटियां और पांच बेटे हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटों में एक अभी अविवाहित है। हादसे के बाद परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.