Hardoi News: ट्रैक्टर से दीवार क्षतिग्रस्त के बाद मारपीट कर धमकी दी
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम कुतुवापुर में ट्रैक्टर से दीवार क्षतिग्रस्त करने के बाद विवाद होने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी शिवरानी ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के ही पंकज यादव, मुकेश यादव और प्रकाश ने ट्रैक्टर से उनकी दीवार में टक्कर मार दी थी। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.