हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा। मैकपुर गांव में ट्रैक्टर ले जाने से रोकने पर जेठ ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मैकपुर निवासी सोनम देवी पत्नी जनार्दन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे उनके जेठ दीपू सिंह पुत्र बलवीर सिंह जबरन उनका ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से उनकी पिटाई कर दी। इससे उन्हें काफी चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने अपने और पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...