Hardoi News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सास-दामाद की मौत
हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया स्टाफ के निकट पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दामाद का एक हाथ शरीर से अलग होकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी दामाद सुरजीत के साथ दवा लेने बाइक से हरदोई आई थीं। दवा लेने के बाद दोनों गुड्डी की बहन मीना के घर टड़ियावां जा रहे थे। बताया गया कि टड़ियावां जाने के लिए इटौली पुल के पास से रास्ता कटता है, लेकिन रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.