Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार कई बार पलटी, चार गंभीर
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: संडीला। सोम के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रेसों निवासी विवेक, हर्ष गुप्ता, अंकित गुप्ता और राज गुप्ता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद कार कई बार पलटी मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.