हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई-बरेली रेलवे मार्ग पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि पिलर संख्या 1181/27 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान पंकज पाल पुत्र शालिकराम निवासी ग्राम कोरिया थाना कोतवाली देहात के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...