हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई/बेहटागोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के झरसा आलम गांव निवासी बाशिमा बेगम (55) पत्नी साबिर अली की मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, बाशिमा मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। शाम करीब छह बजे मोहिउद्दीनपुर रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी रेलवे लाइनमैन ने पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Supaul News: राघोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...