हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। बुखारपुर गांव में भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा गया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव प्रदीप शुक्ला श्यामू और जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने विद्युत विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि 1 महीने से सैदापुर के ग्रामीण अंधेरे में हैं। अगर 15 अगस्त तक 63 केवी ट्रांसफार्मर न रखा गया तो 17 अगस्त को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया जाएगा। चौपाल में हरिहर सिंह यादव को बुखारपुर का ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। ब्लॉक सचिव कृष्ण पाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, मोतीलाल, आफाक खान ,आकाश , मुंशी लाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...