हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: संडीला। मुरारनगर सोम निवासी ट्रक चालक हरिशंकर यादव ने बताया, उनके ट्रक से 12 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे चार लोगों ने लगभग 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया। जानकारी पर उन्होंने कताई मिल पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौकी प्रभारी ने उन्हें नीले रंग की कार से डीजल चोरी होने की जानकारी दी थी। जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने संडीला कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन न तो सुनवाई हुई और न ही शिकायत की रिसीविंग दी गई। लगातार चक्कर लगाने के बाद अब हरिशंकर यादव ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...