Hardoi News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लखनऊ में इलाज जारी
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: सांडी। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे युवक को सामने से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। रविवार की दोपहर गांव धोंधी के नटपुरवा निवासी सुमित तिराहा से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि सियाराम ढाबा के सामने विपरीत दिशा से आए ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। उसे आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर एबुलेंस ने उसे सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी सीता समेत परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.