Hardoi News: ट्रक के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर डकैय्या गांव के पास मंगलवार दोपहर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हसनपुर छेदना गांव निवासी 28 वर्षीय उत्तम कुमार मजदूरी करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। सोमवार को वह बघौली में पावर हाउस के पास रहने वाले अपने चचेरे बहनोई रामकिशोर के घर आए थे। एक रात रुकने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। डकैय्या गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। सड़क पर गिरने के बाद वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी मनोरमा देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.