हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: पिहानी। जहानीखेड़ा रोड पर पंडरवा किला गांव में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि दहेलिया गांव निवासी मुज्जन अपने साथी अदनान के साथ बाइक से पिहानी से गांव वापस जा रहे थे। पंडरवा किला के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से मुज्जन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर वापस पिहानी आ गए। मृतक चार भाइयों सबसे छोटा था, वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, चालक फरार कुछ दिन पहले ही घर आया था। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर श्यामनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा ...