हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। टोडरपुर और बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1921 के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक विक्रांत चौधरी और कांस्टेबल अंकित कुशवाहा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान शिवशरण मिश्रा निवासी एलिमपुर अंडऊआ के रूप में की। मृतक के पिता वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बेटा नोएडा में काम करता था। शनिवार वह अपनी बहन के यहां टोडरपुर आया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अचानक ट्रेन की चपेट में आकर बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...