हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: संडीला। दिव्यानंद विद्या मंदिर महाविद्यालय परिसर में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल तथा विभिन्न इंटर कॉलेजों के टॉप-1 छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद के 35 इंटरमीडिएट कॉलेजों में से यूपी बोर्ड के टॉप-3 छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। इसमें सरोजिनी शिक्षण संस्थान औरास की दीपांजलि यादव ने प्रथम, संडीला लाइंस पब्लिक स्कूल की संजना सिंह ने द्वितीय तथा एचएच इंटर कॉलेज हत्याहरण के नागेंद्र कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में महाविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपाध्यक्ष ड...