Hardoi News: टेंपो स्टैंड से अवैध वसूली करते तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। मौलागंज बस स्टैंड स्थित टेंपो स्टैंड पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं शाहाबाद क्षेत्राधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आलोक राज नारायण के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार टेंपो चालकों से अवैध वसूली किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ मौलागंज बस स्टैंड पहुंचे। करीब दो घंटे तक गुप्त रूप से गतिविधियों पर नजर रखी। निगरानी के दौरान तीन लोग टेंपो चालकों से कथित रूप से अवैध वसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.