Hardoi News: टुर्मुखी गांव के पास चक्की संचालक का शव मिलने से सनसनी
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के टुर्मुखी गांव के पास सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक की पहचान मझिला थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय तहजीब उर्फ बबलू के रूप में हुई। वह गांव में आटा-चावल की पिसाई और कुटाई की चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। कुछ समय पहले पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.