हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के देहलिया गांव में रविवार को घर के अंदर टीन शेड में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई। भाभी को बचाने पहुंचे देवर भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। देहलिया निवासी घुन्नू की 32 वर्षीय पत्नी सीलम घर में टीन शेड के नीचे से गुजर रही थीं। इसी दौरान शेड को सहारा देने वाले लोहे के पाइप में करंट उतर आया। पाइप पकड़ते ही सीलम करंट की चपेट में आकर तड़पने लगीं। यह देख उनके देवर सूरज बचाने दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने डंडे की मदद से दोनों को अलग किया, लेकिन तब तक सीलम की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक, सीलम के पति घुन्नू करीब दस दिन पहले ही रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। स...