हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: सुरसा। टिकरी निवासी सविता ने अशोक और सीता पर उसके दरवाजे पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं धिन्नी निवासी प्रदीप कुमार ने संजीव कुमार उर्फ भोलई और प्रान्जुल उर्फ मोन्टी पर जमीनी रंजिश के चलते गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना छह अगस्त की शाम की बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...