हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर की तहरीर पर मोबाइल टावर पर तोड़फोड़, केबल काटने और धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी मोहित शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह एसएंडआईबी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर हैं। हरदोई जिले में मोबाइल टावरों की सुरक्षा का दायित्व संभालते हैं। उनका आरोप है कि ग्राम बाबटमऊ स्थित इंडस कंपनी के एयरटेल टावर के प्लॉट मालिक का पुत्र श्याम यादव पिछले करीब दो माह से लगातार परेशान कर रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: टावर से बैटरी और पावर केबल चोरी, दूरसंचार सेवा हुई बाधित तहरीर के अनुसार आरोपी कई बार टावर साइट पर लगे ट्रांसफार्मर का फ...