Hardoi News: टायर फटने से पलटा लोडर दर्जन भर लोग घायल
हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय कस्बे के चौराहे पर एक तेज रफ्तार लोडर टायर फटने से पलट गया। इस हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए। ग्राम भवानीपुर के लगभग दो दर्जन मजदूर उन्नाव मजदूरी करके एक लोडर से लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ हरदोई हाईवे पर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास ओवरब्रिज पर टायर फटने से लोडर पलट गया। हादसे के वक्त लोडर में 27 मजदूर सवार थे। इनमें भवानीपुर निवासी मोनू, अवधेश, विष्णु, ओमप्रकाश, पंकज, नेकपाल, पारस, रामौतार, लाल्ता, दुलारे, बाबू, राकेश घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय सीएचसी लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.