हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाने के उपनिरीक्षक नरेंद्र दुबे ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की देर शाम गश्त के दौरान महिला आरक्षी ईश्वरी देवी और नेहा चाहल के साथ कस्बे की नुमाइश के बाहर खड़ा शख्स महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसकर माहौल खराब कर रहा था, पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम छंगा पुत्र सफी निवासी मोहल्ला उत्तरी फर्राश गोपामऊ बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...