हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव महुआ चाचर निवासी मलूक बाबू उर्फ अनूप चंद्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया कि गांव के आलोक बाबू, अरुणेश कुमार, रामजी, श्याम जी, रानी और मोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 जुलाई की शाम पीड़िता गांव के दक्षिण अपने खेत जुताई करवा रहा था, आरोप है कि उसी बीच आरोपितों ने उससे अपने विरुद्ध न्यायालय में जाने और गवाही की बात कहते हुए उससे गालियां देते हुए मारपीट के आमादा हो गए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...