हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: पचदेवरा (हरदोई)। जिले में पचदेवरा थाना पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने महिला को बेहोश कर उसके कानों से सोने के कुंडल नोचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नोचे गए सोने के कुंडल बरामद हुए, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में बीती 26 जून को दो व्यक्तियों ने माया देवी को झाड़-फूंक का झांसा देकर धागा सुंघाया। इससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी उसके कानों से सोने के कुंडल नोचकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ...