हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के ग्राम नरहाई में मजार पर झाड़-फूंक कराने पहुंचे एक रिटायर फौजी ने मौलाना पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, रुपये मांगने और विरोध करने पर साथियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।ग्राम भगवंतपुर निवासी राजेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त फौजी हैं। बताया कि वह शुक्रवार को समस्या को लेकर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई स्थित एक मजार पर पहुंचे थे। वहां मौलाना को उन्होंने अपनी समस्या बताई और झाड़-फूंक कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- झाड़फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, रिटायर फौजी से मारपीट आरोप है मौलाना ने उनसे 5100 रुपये की मांग की और कथित...