Hardoi News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत
हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जिले में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटा तक तेज बारिश से शहर की सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। सुबह-सुबह बारिश होने से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। शुक्रवार को जिले में पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह 78 प्रतिशत दर्ज हुई। आसमान में 100 प्रतिशत बादल छाए रहे और उत्तर दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह हुई बारिश के बाद खेतों में भी पानी पहुंचा, जिससे धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.