Hardoi News: ज्वैलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर बाजार में चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के पीछे की दीवार की ईंटें निकालकर चोर चांदी और सोने के जेवर समेट ले गए। सुबह दुकान में बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिहानी क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर निवासी आकाश सोनी की आलमनगर बाजार में दिलीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 30 अक्तूबर की शाम करीब 4:37 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 31 अक्तूबर की सुबह करीब 8:40 बजे चाय विक्रेता दीपू ने फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे आकाश और उनके भाई सूरज ने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार की ईंटें निकली थीं। चोर करीब 200 ग्राम चांदी के जेवर, पायल, बिछिया, कंगन, करधनी, अंगूठियां, ब्रेसलेट, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.