हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में आयोजित 14 दिवसीय अभिविन्यास-सह-दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों और प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सीएल मौर्य के निर्देशन में दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संकाय सदस्यों के साथ उप कृषि निदेशक कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। पादप संरक्षण अनुभाग में डॉ. मयंक कुमार ने जैव कीटनाशकों के उत्पादन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सूक्ष्मजीवों के पृथक्करण, संवर्धन, बड़े स्तर पर उत्पादन और पैकेजिंग की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि जैव कीटनाशक पर्यावरण अनुकूल तरीके से फसलों को कीटों से बचाने में सहायक हैं। इसके बाद व...