हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: पचदेवरा। क्षेत्र के उबरी खेड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव को लेकर ग्रामीणों की परेशानी आखिरकार प्रशासन तक पहुंची। मार्ग पर पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित होने और बच्चों के विद्यालय जाने में दिक्कत के मामले में उप जिलाधिकारी शाहाबाद ने राजस्व टीम गठित कर जल निकासी की व्यवस्था कराई। नायब तहसीलदार प्रणव पांडेय के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और जेसीबी की मदद से जल निकासी का रास्ता बनाया। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग पर महीनों से पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। पैदल निकलने के दौरान कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके थे। पानी में फंसने से कई वाहनों के इंजन में पानी भरने के कारण वाहन खराब हो गए। इसी मार्ग से होकर छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाते हैं। जलभराव के चलते अभ...