Hardoi News: जेब काटकर शातिर चोर 9000 रुपये उड़ाएं
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरपालपुर। साण्डी थाना क्षेत्र के सुगंवा गांव निवासी रामवीर ने बताया कि 8 अक्तूबर को दिन में करीब दो बजे वह कस्बा हरपालपुर से एक ई-रिक्शा से सांडी जा रहे थे। उनकी आगे वाली पैंट की जेब में नौ हजार रखे थे। रास्ते में ई-रिक्शा पर दो अज्ञात व्यक्ति भी आकर बैठ गए। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने मौका पाकर चालाकी से उनकी पैंट की जेब काटकर नौ हजार निकाल लिए। जैसे ही ई-रिक्शा ककरा बर्फ प्लांट के पास पहुंचा, दोनों आरोपी वहीं उतरकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.