Hardoi News: जेएमडी क्लब को 40 रन से हराया
हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: शाहाबाद। बजरिया में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शिवम 11 क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएमडी क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार रात खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर जेएमडी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम 11 ने निर्धारित 10 ओवर में 145 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने सर्वाधिक 42 रनों की आकर्षक पारी खेली। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमडी क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवर में 105 रन ही बना सकी। इस तरह शिवम 11 ने 40 रन की शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट का प्रस्तुतीकरण ओम साईं फार्मा के सुमेंद्र मिश्रा ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक सत्यवीर शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.