Hardoi News: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन अलर्ट
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: सण्डीला। आगामी 26 अगस्त को पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर नगर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम नारायणी भाटिया ने पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम का स्वागत किया। एसडीएम ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मार्ग पर लटक रहे बिजली के केबल को ऊंचा कराने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: अकीदत के साथ शान-ओ-शौकत से निकलेगा जुलूस नगर पालिका परिषद को भी साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.