हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: सांडी। जिला पंचालत अध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक, अपमानजनक टिप्पणी का वीडीओ वायरल होने से आक्रोशित भाजपाइयों ने प्रमुख के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को प्रमुख अनिल राजपूत के नेतृत्व में प्रधान रामकुमार प्रतिनिधि धर्मपाल , सतीस तिवारी , अशोक सरपंच , मनोज दीक्षित आदि ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाही के लिए पत्र दिया । पत्र में समाजवादी पार्टी के बी ते दिनो गोपामऊ में हुई पीडीए बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शराफत अली पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के खिलाफ जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- ...तो धोबी घाट पर कपड़ा साफ कर रही होतीं, सपा नेता की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पर जातीय टिप्पणी यह भी पढ़ें- ...