हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक की अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और प्ली-बार्गेनिंग की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी जो निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं हैं वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। जेल प्रशासन को उनके निस्तारण ...