Hardoi News: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 102 शिकायतें
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 102 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने हर फरियादी की समस्या का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो। शिकायतों की जांच निष्पक्ष रूप से करते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लंबित पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.