हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जल निगम नगरीय एवं ग्रामीण तथा लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि मे पूरा कराएं। जनपद मे संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं, हर घर नल से जल पहुंचाने की स्थिति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति परखी गई। जिलाधिकारी ने पूर्ण एवं अवशेष कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जो पंप हाउस एवं अन्य निर्माण अभी अधूरे हैं, उनके शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करें। कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गु...