हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बघौली कस्बे स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज में जलभराव के कारण विद्यालय भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय के पश्चिम और दक्षिण दिशा में लंबे समय से पानी भरा होने से भवन की नींव तक पानी पहुंच रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जायसवाल ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। 13 मई को ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तीन जुलाई को जिलाधिकारी तथा नौ जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बारिश के बाद स्कूल में जल जमाव से पढ़ाई पर आफत इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है, लेक...