हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चलाए जा रहे नवसृजन पदयात्रा अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों, पेयजल और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। दो महीने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेसियों ने कहा कि सिनेमा चौराहे की टूटी सड़क, धर्मशाला रोड पर अधूरी बनी सड़क बवालेजान बनी है। बरसात में होने वाले भीषण जलभराव की समस्या से शहरवासी जूझ रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा किशहर की जनता लंबे समय...