Hardoi News: जलभराव और गंदगी से मोहिद्दीनपुर के लोग परेशान
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के मोहिद्दीनपुर मोहल्ला (वार्ड-चार) में जलभराव और गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरलाल कुरील के घर से मोहनलाल के घर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश का गंदा पानी भरा है। सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी और कचरा जमा होने से मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बावजूद नगर निकाय प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। मोहल्ले के सुंदरलाल, शंभू, राकेश, अशोक और प्यारेलाल ने रास्ते को दुरुस्त कराने और जलभराव से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष के पति रियाज ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.