हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर जालसाजी और जबरन कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम तेंदुआ निवासी प्रवीण सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने मोहल्ला गंगारामपुर, परगना व थाना मल्लावां में अपने और अपने भाई अरविंद कुमार के नाम भूमि खरीदी थी। भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज होकर उनके नाम दर्ज हो गई थी। आरोप है कि इसी गाटा संख्या में रफीकुन्निशा की भी भूमि थी। दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। पीड़ित के मुताबिक कस्बे में जमीन की कीमत बढ़ने पर रफीकुन्निशा ने अपनी भूमि की प्लाटिंग कर बिक्री शुरू कर दी पर बैनामों के बाद दाखिल-खारिज नहीं कराया। खतौनी में नाम दर्ज रहने का फायदा उठाकर निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि बेचने का आरोप है। आरोप है...