हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के शाहाबाद विकास खंड में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर (किसान कल्याण केंद्र) के निर्माण के लिए जमीन तलाशने में राजस्व विभाग को पसीने छूट रहे हैं। राजस्व विभाग की सुस्ती के कारण मंजूरी मिलने के करीब चार महीने बीतने के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। राज्यमंत्री एवं शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने बीते वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए अनुरोध किया था। उनके प्रयासों से शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अप्रैल माह में 121.87 लाख रुपये की धनराशि से किसान कल्याण केंद्र निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए धनराशि भी...